Rewari Crime: धारूहेडा में चोरी करने घर में घुसा युवक, रंगे हाथ दबोचा-Best24news

On: June 8, 2022 4:38 PM
Follow Us:

धारूहेडा: यहां के वार्ड 8 के खलियावास मोहल्ले में चोरी करने घुसे एक चोर को परिजनो ने रंगे हाथ दबोच लिया है। परिवार वालो ने चोर को थाना धारूहेडा पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घर से चोरी हुए 4320 रूपए बरामद कर लिए है।

 

theft

Ladli Yojana: बड़ी खुशखबरी! सरकार बेटियों को दे रही 5000 रुपये सालाना, बस ये करना होगा

आरोपित की पहचान नंदरामपुरबास रोड निवासी गौरव के रूप में हुई है। थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत में खलियावास मोहल्ला निवासी सुनील ने बताया कि रात वे सभी अपने अपने कमरे में सोए हुए थे। कमरे का दरबाजा खुला था तथा दरबाजे के पास कुल्लर लगाया हुआ था। रात को गौरव कमरे में अंदर धुस गया तथा अलमारी से करीब 5 हजार रूपए निकाल लिए।

हथियार बंद बदमाशों का किरयाणा स्टोर पर धावा, कोसली में नकदी व जेवरात लूटे-Best24news
जब वह अलवारी को दूसरे लोक को तोडने लगा तो शोर के चलते वही सो रहा सुनील जाग गया। सुनील ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। परिजनो ने उसकी धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now