रेलवे स्टेशन पर यात्री को डोडा पोस्ट के साथ किया काबू
रेवाडी: बार बार की जा रही छापेमारी के बाजवूद ट्रेनो में नशे का कारोबार नही थम रहा है। पुलिस ने हिसार जाने वाली ट्रेन के इंतजार में बैठे एक यात्री से 4.650 ग्राम डोडा पोस्त काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी फतेहाबाद जिला के गांव अकांवाली निवासी जसपाल सिंह है।
Haryana Crime: ट्रेन में लाखों रूपए के जेवर से भरा पर्स व मोबाइल चोरी-Best24News
सूचना पर की चैकिंग: जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक शख्स प्लेटफार्म नंबर-5 से हिसार जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए आया है और उसके पास डोडा पोस्त से भरा बैग है। सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर-5 पर जांच शुरू की तो संदिग्ध शख्स घबरा गया। पुलिस ने उससे पूछताछ कि तो उसने बताया कि वह फतेहाबाद जिले के टोहाना इलाके के गांव अकांवाली निवासी जसपाल है।
खेलो इंडिया यूथ गेम: हरियाणा ने लहराया परचम, इन खेलों ने पहली बार जमाया रंग
बैग की तलाशी ली तो उसमें 4.650 किग्रा डोडा पोस्त बरामद हो गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह डोडापोस्त वह चितौड़गढ़ से लेकर आया था और फतेहाबाद में सप्लाई करना था
साईकिल रैली से दिया पर्यावरण ‘सरंक्षण’ का संदेश-Best24news
पहले भी पकडा है नशा: ट्रेनो के माध्यम से राजस्थान से हरियाणा मे धडल्ले से नशा पहुंच रहा है। पहले भी टीम कई बार नशा ले जाते हुए आरोपियो का काबू कर चुकी है, लेकिन प्रतिबंध क बावजूद ये कारोबार नहीं थम रहा है।

















