Rewari Crime: सुबह उठे तो घर के बाहर लगी मिली कुंडी, जानिए फिर क्या हुआ

On: March 23, 2023 6:45 AM
Follow Us:

जाटूसाना के दो गांवो मे चोरो ने लगाई पांच घरो में सेंघ, गांव में मचा हडकंप

रेवाड़ी: चोरो को पुलिस का बिल्कुल भय नही है। चोरो ने गांव बाबडौली में एक ही रात चार घर तथा उष्मापुर से एक घर लाखो रूपए नकदी, सामान व जेवर चोरी कर ले गए। सबसे अहम बात तो यह है कि चोरी करने के बाद चोरो ने बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। सुबह जब लोग उठे तो चोरी का पता चला।Dharuhera: फाईनेंस कमेटी को लेकर हो सकता है विवाद, इस दिन होगी नपा की बैठक

 

थाना जाटूसाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बाबडौली निवासी रविंद्र ने कहा है कि रात वह अपने घर में सो रहे थे। अगले दिन सुबह वह उठे तो उनके कमरे का दरवाजा बाहर से से बंद मिला। उन्होंने अपने पड़ोसी को फोन कर दरवाजा बाहर से खुलवाया।chori 2 11zon

सामान चोरी: चोर घर से सोने का एक हार, कान की एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी झुमकी, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने की तीन अंगूठी, सोने का लॉकेट, चांदी की पायल, एक हाथ फूल, तगड़ी, हार, गहने व 12 हजार चोरी करे ले गए।

पडोसियो के घर भी हुई चोरी:
रविंद्र कुमार के मकान के साथ ही चोरों ने अनिल, राकेश व रण सिंह के मकान में भी सेंध लगा दी। चोर मंगलसूत्र सोने की दो अंगूठी, सोने की झुमकी, चांदी की तागडी, चांदी का हथफूल, कडूला, चांदी के 35 सिक्के व छह हजार रुपये चोरी कर ले गए।

वहीं राकेश के घर से सोने की अंगूठी, सोने के एक जोड़ी टॉप्स, दो नाक की बाली, सोने का लॉकेट, सोने का चांद, चांदी की तागड़ी, दस जोड़ी पायल, दस जोड़ी चुटकी, चांदी का हार, चांदी की चेन, चांदी की चार अंगूठी, आठ सिक्के व 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए।

इसके बाद चोरो ने रण सिंह के घर को निशाना बनाया। चो उसके घर से सोने की एक चेन, सोने के टॉप्स, सोने की अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पायल, छह सिक्के व एक लाख 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

यहां से भी चोरी
गांव ऊष्मापुर निवासी भागमल ने बतायाकि तड़के चार बजे उठे तो उनके कमरे के बाहर से कुंडी लगी हुई थी। उन्होंने अपने बेटे को आवाज देकर कुंडी खुलवाई। पीछे वाले कमरे में रखी संदूक सारा सामान बाहर बिखरा हुआ मिला।

ये हुआ चोरी
चोर उसके कमरे से डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोने की छह अंगूठी, सोन की चार चेन, तीन जोड़ी सोने की झुमकी, पांच जोड़ी सोने के टाप्स, सोने की 16 नाजपिन, चांदी की पांच अंगूठी, दस जोड़ी पायल व गहने चोरी कर ले गएRewari: हिंदू नूतन वर्ष पर विश्व शांति के लिए किया हवन

गांव मे मची अफरा तफरी:
एक ही रात में एक ही गांव में चार घरों में सेंध लगाने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now