मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: MLA के बेटे का कुआं पूजन 21 को, जानिए कौन कौन दिग्गज पहुंच रहे है रेवाडी

On: June 19, 2023 8:28 PM
Follow Us:

रेवाड़ी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के पौत्र व विधायक चिरंजीव राव के नवजात पुत्र विक्रमादित्य राव के कुआं पूजन पर 21 जून को गोकलगढ़ की ग्रांड प्लाजा वाटिका में आयोजित समारोह में विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

CAPT AJAY 4

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने भांजे का छुछक लेकर समारोह में आएंगे। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

आज पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व विधायक चिरंजीव राव ने अपने निवास स्थान मॉडल टाउन रेवाड़ी में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने पौत्र के कुआं पूजन समारोह में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटाने के पुख्ता प्रबंध किए हैं।

यह भी पढ़ें  Rewari News: किसानों के लिए खुशखबरी: अब मंडी में नहीं रहेगी भीड, पढिए गांव वाईज रोस्टर

विधायक चिरंजीव राव बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। लालू की बेटी अनुष्का और चिरंजीव को हाल ही में पुत्ररत्न हुआ है। उसके कुआं पूजन का कार्यक्रम कैप्टन अजय सिंह यादव के ससुराल गोकलगढ़ के नजदीक ग्रांड प्लाजा वाटिका में रखा गया है।Rewari: भिवाडी ने फिर छोडा काला रसायन युक्त पानी

कार्यक्रम में पूरे गुरूग्राम लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है, ताकि प्रीतिभोज के साथ-साथ कैप्टन कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन भी कर सकें। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव छुछक की रस्म अदा करने के लिए बहन के घर आ रहे हैं। उनके साथ बिहार के कुछ अन्य नेताओं के पहुंचने की भी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें  विज्ञान प्रदर्शनी में मेहश्वरी के बाल वैज्ञानिको ने दिखाई प्रतिभा

कैप्टन की बहन रिटायर्ड जज निर्मल यादव की देखरेख में पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव व डीआरओ रणविजय सुल्तानियां समेत कैप्टन फैमिली के दूसरे लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now