Haryana में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलो में होगी बारिश, जानिए आपके शहर का मौसम ?

On: April 12, 2024 8:39 PM
Follow Us:

Haryana : आईएमडी का ताजा बुलेटिन उन किसानों के लिए अलर्ट है जिन्होंने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। विशेषज्ञों ने उन्हें आने वाले दिनों में गेहूं की कटाई से परहेज करने की सलाह दी है, क्योंकि उच्च नमी की मात्रा खरीद में बाधा बन सकती है।

दो दिन होगी बारिश

कुछ दिनों में मौसम के करवट लेने की उम्मीद है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (Weather Alert) ने 13 और 14 अप्रैल को क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है।

BARISH ALERT

इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दोपहर के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है तो रात के तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

क्यों हुई गेहूं की कटाई में देरी?

हरियाणा में इस साल लंबे समय तक ठंड रही है. जिसकी वजह से गेहूं की कटाई में दरी हो रही है। 1 अप्रैल से प्रदेश में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन, इसके बावजूद मंडियों में गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है। गेहूं की कटाई में 20 अप्रैल के बाद तेजी आने की संभावना है।

हरियाणा में 39 डिग्री पार पहुंचा पारा
हरियाणा में गर्मी का सितम शुरू हो चुका है। प्रदेश के कई जिलों में पारा 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में सिरसा में जहां 39.6 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ में 39.3 डिग्री सेल्सियस और फरीदाबाद में 39.1 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसारर हिसार में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार के न्यूनतम तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। करनाल में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुरुक्षेत्र में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ​रेवाडी में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह, भिवानी में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पानीपत में अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 17.6°C दर्ज किया गया, जबकि रोहतक में अधिकतम 36.1°C और न्यूनतम 20.4°C रहा. सिरसा में अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 20.8°C दर्ज किया गया।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now