Weather Update: सुहावना रहेगा या होगी गर्मी? IMD ने बारिश को लेकर भी दिया अपडेट

On: April 15, 2024 8:55 PM
Follow Us:

Weather Update दिल्ली व एनसीआर का मौसम पिछले दो दिनों से सुहाना बना हुआ है। आसमान में काले बादल तेज हवाएं और कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 15 व 16 अप्रैल में कई जगह बारिश होने वाली है। आइए इस लेख तो आपको बताते है आग कैसा मौसम रहेगा।

 

गर्मी से राहत

दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।  (Weather Alert) जहां अप्रैल महीने की शुरुआत से ही झुलसाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था तो वहीं अब पिछले दो दिनों से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि अभी उन्हें चिलचिलाती गर्मियों का कुछ दिनों तक सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

जानिए कल का मौसम (Weather Alert)
मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश् का दोर थमा नहीं है। आज का मौसम ! किसानो से सावधानी बरतने की सलाह दी हैं। खासकर अनाज निकाल रहे किसानो के लिए यै मोसम ज्यादा घातक हो सकता है। पहले ओलावृष्टि से किसानो की फसल खराब हो चुकी है, वहीं अब ​फसल निकालते समय अगर बारिश आ गई तो किसान जीते जी मर जाएगा।

BARISH

15 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दिल्ली सहित इन 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ धूल भरी आंधी और छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है।

जिसमें पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर  (Weather Alert)भारी बर्फबारी हो सकती है। IMD ने बिहार के अलावा दिल्ली एनसीआर व हरियाणा को लेकर भी बारिश की संभावना जताई है।

बारिश को अलर्ट जारी (Weather Alert)
मराठवाड़ा, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड और जेनेटिक पश्चिम बंगाल में गरज के साथ कुछ मध्यम बारिश और अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में गरज के साथ कुछ मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश संभव है।

बिहार के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट
बिहार में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पटना समेत आसपास का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर बिहार के मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास, गया व नवादा में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मौसम में अभी विशेष बदलाव के आसार नहीं है। 20 अप्रैल तक मौसम सामान्य बना रहेगा। पटना सहित दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

कई जिलो में यैलो अलर्ट

दिल्ली को लेकर IMD ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली, एनसीआर के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश आज हो सकती है। इसके चलते मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का अलर्ट होने से किसानो की नींद उडी हुई है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now