मौसमछठ पुजाबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather: शीतलहर से Haryana NCR Delhi में बढ़ी ठिठुरन, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम ?

On: December 17, 2024 5:57 PM
Follow Us:

Weather:  मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। खेतों में पाला जमना शुरू हो गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व शीत हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय सर्दी का सितम जारी है।पाले की वजह से सरसों व सब्जी की फसल को नुकसान की आशंका है।

मंगलवन को क्षेत्र का तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि जबकि सोमवार को तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान में गिरावट के कारण सुबह खेतों में पाले की सफेद चादर बिछ गई। में दिसंबर माह में दूसरी बार तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया है।Weather

 

डॉक्टर ने की ये अपील: बता दे ठंड के चलते सुबह सूर्य निकलने के बाद पाला तो हट गया, लेकिन धूप खिलने के बावजूद भी ठिठुरन नहीं हटी। दिसंबर महीने में जिले के अधिकतर क्षेत्रों में अभी तक धुंध का प्रभाव नजर नहीं आया। जिस कारण शुष्क मौसम बना हुआ है। धीरे धीरे ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है।Weather

COLD

चिकित्सकों का कहना है कि ठंड की चपेट में आने से बचाव जरुरी है। हिसार में एक श्रमिक की ठंड से मौत हो चुकी है। शरीर पर गर्म कपड़े पहने रखें तथ सिर व कानों का बचाव करने के लिए कपड़ों का इस्तेमाल जरूर करें। सुबह-शाम घर से निकलते समय सावधानियां बरतें थोडी सी लापरवाही घातक हो सकती है।

हालांकि नवंबर महीने में काफी कोहरा और स्मोक छाया हुआ था। उम्मीद थी दिंसंबर में कोहरा ज्यादा होगा। कई दिनों से पहाडो में हो रही ठंड से मौसम के कारण रात को ठिठुरन बढ़ रही है। सुबह शाम से चहल पहल भी खत्म हो गई है।Weather

 

गिरा पारा:औद्योगिक कस्बे धारूहेडा में शीतलहर के कारण काफी ठंड रही। सुबह के समय कोहरे और शीतलहर के कारण लोग गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाकर हाथ तापे।Weather

दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज दिखाई दिया । हवा के चलते बाजारों में भी चहल-पहल काफी कम हो गई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए घरों में हीटर ब्लोअर जलाए। बाजार में जगह जगह दुकानदर ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए।Weather

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now