Weather Alert: हरियणा के इन 10 जिलों में आंधी तूफान का Alert

On: June 5, 2024 1:26 PM
Follow Us:

Weather Alert: हरियाणा में इस बार गर्मी को लेकर लू के सारे रिकॉर्ड टूटते जा रहे है। मोसम विभाग के अनुसाार साल 1982 में लगातार 19 दिन तक लू चली थी। इस बार यानि मई में लगातार 23 दिन पार करते हुए नया रिकोर्ड बनाया दिया है।

आंधी तूफान का अलर्ट जारी Weather Alert

Weather Alert- हरियाणा के 10 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव के बाद भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में अभी ऐसे ही हालत रहने वाले हैं। मौसम में आए इस बदलाव की वजह मौसम विशेषज्ञ मई में सामान्य से कम बारिश होना बता रहे हैं।

BARISH

प्रदेश में 5 जिले ऐसे हैं जहां पारा अभी भी 45 डिग्री से ऊपर है। इनमें सिरसा, रोहतक, हिसार, मेवात, महेंद्रगढ़ और जींद जिले शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में पिछले 24 दिनों से हालात खराब हैं। आगे भी इन जिलों में गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

लू का टूट चुका 42 साल का रिकॉर्ड

हरियाणा में इस बार गर्मी को लेकर लू के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। तीन दिन पहले ही प्रदेश में 42 साल का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। साल 1982 में लगातार 19 दिन लू चली थी। इस बार 23 दिन पार हो गए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में अभी ऐसे ही हालत रहने वाले हैं। मौसम में आए इस बदलाव की वजह मौसम विशेषज्ञ मई में सामान्य से कम बारिश होना बता रहे हैं।

जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

मौमस विभाग ने बताया कि हरियाणा जून माह में भी सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, मई में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ी है। जून में इससे भी ज्यादा लू चलने की संभावना जताई गई है।

इस दिन मिलेगी राहत: मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 2 दिन बाद फिर से बदलाव के आसार हैं। 5 से 6 जून यानी आज और कल एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे 6 जून को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। Weather Alert

अगले महीने नहीं मिलेगी राहत: गर्मी का सितम नहीं नहीं थमा है। जून महीने में भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। IMD के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के असार हैं, लेकिन दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट आने की संभावना नहीं है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now