Rewari Crime: धडल्ले से पहुंच रहे यूपी से हरियाणा में अवैध हथियार-Best24News

On: April 12, 2022 1:58 PM
Follow Us:

पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश दबोचा
रेवाडी: यूपी से सस्ते दामों हथियार लाकर हरियाणा में महंगे दामों बेचना आजकल एक विजनेश बन गया हैंं। बडी संख्या में बरोजगार युवा आजकर इस घिनोना कार्य में जुटे हुए है। लेकिन पुलिस ने अब पहले से ज्यादा सक्रिय हो गई है।

अवैध हथियार के साथ काबू: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक जने को काबू किया हैं। आरोपी की पहचान पातुहेडा निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल तथा तीन कारतूस बरामद किए हैं। एएसआई जितेन्द्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की कुलदीप अवैध हथियार लेकर अपने गाँव से कम्पनी एरिया की तरफ आ रहा है।

पुलिस टीम पोस्को चौक से पातूहेड़ा गाँव के रास्ते पर पहुँची तो रास्ते में एक नौजवान दिखाई दिया। वह लड़का सामने पुलिस को देखकर एकदम वापिस मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक पिस्टल बरामद हुआ। पिस्टल को खोलकर चेक किया तो मैग्जीन में तीन जिन्दा कारतुस बरामद हुए। कसोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज करके मामले में आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now