मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Vipin rawat: जनरल विपिन रावत व डिफेंस स्टाफ को दी श्रद्धांजलि

On: December 9, 2021 7:28 AM
Follow Us:

धारूहेडा:  प्रयाग सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रयाग नगर महेश्वरी के छात्र छात्राओं, अध्यापक एव अध्यापिकाओं ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत , मधुलिका रावत और अन्य सेना के अधिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि हे ईश्वर रावत साहब और अन्य वीर जवानों की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे, और शोक युक्त परिवारों को धैर्य प्रदान करे। स्कूल संचालक श्रीमती केशा यादव ने जनरल बिपिन रावत के जीवन पर प्रकाश डाला। सेवानिवृत्त सूबेदार हरीश यादव ने बच्चो को सेना और वायु सेना की कार्य प्रणाली के बारे में बताया। स्कूल में जनरल बिपिन रावत के जीवन वृत पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिस के द्वारा विद्यार्थियों ने रावत साहब व उनके जीवन की वास्तविकताओं और संघर्ष को समझा। इस अवसर पर महेश्वरी गांव के सरपंच जोगिंद्र सिंह, विमलेश कुमार, गोविन्द सिंह, विशाल यादव, अशोक कुमार सहित सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now