मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

UP Election: पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने यूपी में मांगे वोट.. जानिए किसके लिए

On: January 24, 2022 1:30 AM
Follow Us:

अलीगढ। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी विवेक बंसल के पक्ष में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की कोल विधानसभा में चुनाव प्रचार कर उनके समर्थन में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर आगामी 10 फरवरी को हाथ के निशान के सामने वाला बटन दबाकर विवेक बंसल को जीताने की अपील की। श्री यादव ने कहा कि आने वाले पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी जबकि भाजपा ओंधे मुंह गिरेगी। कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है जो कि सभी को साथ लेकर चलती है जबकि भाजपा नफरत की राजनीति करती है।

रेवाडी में लगभग 400 से ज्यादा जगह एक साथ मना नेताजी सुभाष चंद्र बोस पराक्रम दिवस


कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि विवेक बंसल जी ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवार हैं। हरियाणा में भी वे कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के साथ भी बहूत मेहनत कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में ही नतीजें आएगें। श्री यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी जी का नारा लडकी हूं लड सकती हुं , बहूत ही लोकप्रिय हो रहा है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दी हैं। यहां पर प्रियंका गांधी जी की मेहनत रंग लाएगी।

Rewari News: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर धारूहेडा में निकाली तिरंगा यात्रा


इस मौके पर उनके साथ गुरूग्राम से पूर्व सरपंच जगमोहन यादव, ओबीसी सैल के जिलाध्यक्ष लाल सिंह यादव, गुडगांव उद्दोग एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण यादव, युथ कांगे्रस के भरत सिंह तोंगड, कुलदीप गुर्जर इत्यादि ने भी विवेक बंसल के पक्ष में चुनावी प्रचार किया और उनके समर्थन में वोट मांगे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now