मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari IGU में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी 8 को

On: February 6, 2024 9:46 PM
Follow Us:

हरियाणा: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग एवं हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एचएससीएसआईटी) के संयुक्त प्रायोजन के द्वारा आगामी 8 व 9 फरवरी 2024 को दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी (साइंस फॉर इक्विटी, एंपावरमेंट एंड डेवलपमेंट (सीड) 2024) आयोजित की जाएगी।

Cyber crime in Rewari: खाते से 90 हजार गायब, मेसेज आने पर उडी नींद

साक्षरता विभाग, भारत सरकार मुख्य अतिथि रहेगी। श्रीमती ममता यादव, सदस्य-हरियाणा लोक सेवा आयोग एवं प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार, कुलपति, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

IGU REWARI 11zon
हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना, मॉडल प्रयोगों के माध्यम से और एकीकृत आधार पर स्थानीय क्षमताओं/संसाधनों का उपयोग करना एवं सरकार के परिचालन विभागों, अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थानों के बीच और कृषि एवं उद्योग आदि में उत्पादक क्षेत्र के बीच लिंकेज प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें  स्‍कूलों में लागू होगा नया ड्रेस कोड, जानिए कैसा होगा यूनिफॉर्म का कलर

Fake Liquor बनाने वाले गिरोह के दो पार्टनर काबू, कोसली स्कूल में बनाते थे Liquor 

विज्ञान सम्मेलन आयोजन अध्यक्ष एवं संयोजक प्रो. विजय कुमार ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ और लाइव सत्र होंगे जैसे गणित मैजिक शो, विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता (कॉलेज अनुभाग), सुविधा और प्रयोगशाला का दौरा, विशेषज्ञों के साथ चर्चा के लिए विशेष सत्र, विभिन्न पाठ्यक्रमों, उनकी प्रवेश परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रियाओं और विज्ञान प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न विषयों (स्वास्थ्य ही धन है, लैब टू मार्केट, डिजिटल क्रांति, पर्यावरण संरक्षण) को कवर करने वाले मॉडल शामिल रहेंगे और विचार प्रस्तुति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें  धारूहेड़ा में कवि सम्मेलन 25 को, जानिए कलाकारों के नाम

रेवाड़ी में चोरों का आंतक, लाखों रुपए का CASH और जेवरात ले गए, CCTV में कैद वारदात..Video

स्कूली छात्रों (9वीं से 12वीं कक्षा) के लिए बुनियादी विज्ञान (डिजिटल सशक्तिकरण, आधुनिक जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका, प्राचीन भारत में ज्ञान विज्ञान की गौरवशाली परंपरा) से जुड़े विषयों पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। यह विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों, शिक्षकों और अन्य शिक्षाविदों को वैज्ञानिक सोच के द्वारा विभिन्न प्रकार के रोजगार विकास के अवसर प्रदान करेगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now