मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: 34 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए कौन होंगे रेवाड़ी के डीसी

On: August 20, 2023 7:25 AM
Follow Us:

Best24News, Haryana News: तीज महोत्सव पर हरियाणा की मनोहर सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की ओर से रेवाड़ी सहित 16 आईएएस और 28 एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के ऑर्डर जारी किए गए हैं।

 

रेवाड़ी के डीसी होंंगें राहुल हुड्डा

सरकार की ओर शनिवार को 7 जिलों के डीसी भी बदले गए है। आईएस मनोज कुमार को यमुनानगर का डीसी बनाया गया है। आईएएस सुशील श्रवण को पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है और साथ ही वह माता मनसा देवी मंदिर श्राइन बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर भी बनाए गए हैं।Haryana: पानीपत में तीज महोत्सव का रंगारंग आगाज, सीएम ने महिलाओं के लिए की ये बड़ी घोषणाएं

यह भी पढ़ें  Rewari News: तेजी से बढा मलेरिया व डेंगू का डंक, प्लेटलेट्स की मारा मारी

मनदीप कौर को चरखी दादरी, मनोज कुमार-2 को सोनीपत, राहुल हुड्‌डा को रेवाड़ी, मोहम्मद इमराज रजा को जींद और प्रशांत पंवार को फतेहाबाद जिला सौंपा गया है।

इसी तरह ए. मोना श्रीनिवास फरीदाबाद निगम की नई कमिश्नर होंगी, वहीं रेवाड़ी के पूर्व डीसी अशोक कुमार गर्ग को मानेसर नगर निगम का कमिश्नर बनाय गया है।Haryana Weather: रेवाड़ी में हुई झमाझम बारिश , किसानों के खिले चेहरे, जानिए कल कैसे रहेगा मौसम

शनिवार सुबह जारी सरकार आदेशों के अनुसार, कई नगर निगम के कमिश्नर को भी बदला गया है। इनमें फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र दहिया का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब रोहतक निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें  HKRN Employee: हरियाणा में कौशल रोजगार के इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार ने किया ये आदेश जारी

 

.

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now