मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Train cancellation : हरियाणा में 8 से 11 सितंबर तक 104 ट्रेनें रद्दए 35 के बदले रूट, यहां पढिए ट्रेनो के नाम

On: September 4, 2023 1:37 PM
Follow Us:

Train cancellation news : देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। हरियाणा-दिल्ली से होकर गुजरने वाली 104 ट्रेनों का सुरक्षा कारणों से तीन दिन के लिए रद्द किया गया है। इतना ही नहीं 35 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।G-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली में भारी वाहनो की नो एंट्री, 200 ट्रेनों को किया रद्द

 

उत्तर रेलवे ने दिल्ली में सम्मेलन के मद्देनजर 8 से 11 सितंबर के बीच नई दिल्ली स्टेशन से चलने वाली 115 ट्रेनें रद्द की हैं। इनमें 104 ट्रेनें हरियाणा से गुजरती हैं। हरियाणा से गुजरने वाली 35 ट्रेनों का संचालन नई दिल्ली के बजाय दूसरे स्टेशनों से होगा।

यह भी पढ़ें  Haryana में फिर होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

रद्द ट्रेनों में 24 एक्सप्रेस व 80 पैसेंजर हैं। 7 सितंबर रात 9 बजे से 10 सितंबर रात 12 बजे तक दिल्ली में मालवाहक वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी।

किस रूट पर कितनी ट्रेनें प्रभावित
पलवल-फरीदाबाद से नई दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाली 43 ईएमयू ट्रेनें 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगी। वहीं, आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन अप-डाउन 9, 10 सितंबर को 120 मिनट की देरी से चलेगी। इसका आखिरी SÅUæòÂðÁ हजरत निजामुद्दीन स्टेशन होगा। यहीं से बनकर चलेगी और यहीं आकर खड़ी होगी।Weather Haryana: दो दिन गर्मी फिर चार दिन होगी झमाझम बारिश, यहां जानिए अपने शहर का हाल

यह भी पढ़ें  Haryana Metro: हरियाणा के इन शहरों में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, बनाए जाएंगे 21 स्टेशन

नई दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी
नई दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन पर 9 सितंबर को 6 ट्रेनें और 10 सितंबर को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। 11 सितंबर को 2 पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेंगी। वहीं, नई दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस अप-डाउन 8, 9 सितंबर, मेरठ-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 9,10 और हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन 9, 10, 11 सितंबर को रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 14085 एक्सप्रेस 8,9,10 सितंबर को रद्द रहेगी।

नई दिल्ली-चंडीगढ़
नई दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर 9 व 10 सितंबर को 26 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन नई दिल्ली के बजाय बादली स्टेशन से ही होगा। नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू ट्रेन आदर्श नगर और नई दिल्ली-पानीपत मेमू ट्रेन आजादपुर से चलाई जाएंगी। 5 एक्सप्रेस ट्रेनें 9, 10 सितंबर और 13 पैसेंजर ट्रेनें 9 सितंबर को रद्द रहेंगी।

यह भी पढ़ें  कर्मचारी से मारपीट करके मोबाईल छीनने वाला एक आरोपी काबू, लिया रिंमाड पर

नई दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक
नई दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक रूट पर 8 से 10 सितंबर तक 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें 6 पैसेंजर व 14 एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। इनमें श्रीगंगानगर इंटरसिटी, किसान, सरबत दा भला एक्सप्रेस, जींद-दिल्ली मेमू जैसी ट्रेनें शामिल हैं। हिसार एक्सप्रेस, जींद ईएमयू, नरवाना, जाखल, जींद पैसेंजर ट्रेन शकूरबस्ती तक ही चलेगी।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now