Railways news: नान इंटरलाकिग के कारण प्रभावित रहेगी ये ट्रैन, जानिए पूरी जानकारी Best24news

On: March 22, 2022 2:35 AM
Follow Us:

हरियाणा: बीकानेर मंडल के हिसार-भटिडा रेलखंड पर सिरसा स्टेशन पर तकनीकी कार्य के कारण 29 मार्च तक नान इंटरलाकिग ब्लाक लिया जा रहा है। इस कारण इस खंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता अनुसार नान इंटरलाकिग कार्य के कारण गाड़ी संख्या-04782 रेवाड़ी-भटिडा रेलसेवा 22 मार्च से 29 मार्च (आठ ट्रिप) तक हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह रेल सेवा हिसार-भटिडा स्टेशनों के मध्य रद रहेगी। गाड़ी संख्या- 04781 भटिडा-रेवाड़ी रेल सेवा 22 मार्च से 29 मार्च (आठ ट्रिप) तक हिसार से रेवाड़ी के लिए संचालित होगी।

गाड़ी संख्या-14085 तिलकब्रिज-सिरसा रेल सेवा 22 मार्च से 28 मार्च तक (सात ट्रिप) हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। गाड़ी संख्या-14086 सिरसा-तिलकब्रिज रेल सेवा 23 मार्च से 29 मार्च (सात ट्रिप) तक हिसार से तिलकब्रिज के लिए संचालित होगी। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या-14730 फजिलका-रेवाडी रेल सेवा 27 मार्च को भटिडा स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now