मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: इंदौर की तर्ज पर हरियाणा के इस शहर की होगी सफाई, विधायक ने स्वयं उठाई झाडू

On: January 19, 2025 11:30 AM
Follow Us:

Haryana News:  हरियाणा में भाजपा की ओर से हर जिले में सफाई अभियान चलाया हुआ है। हरियाणा के जिला रेवाड़ी शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहीम में जुटे रेवाडी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव अगुवाई में मेगा सफाई अभियान चलाया गया। शनिवार को नई अनाज मंत्री में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

विधायक ने फिर उठाइ झाडू: बता दे कि रेवाड़ी को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहीम चलाई हुई है। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में प्रत्येक शनिवार को चलाए जाने वाले मेगा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। एक बार फिर आज शहर की नई अनाज मंडी में सफाई अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें  BJP MLA Car Caught Fire : भाजपा विधायक प्रमोद कुमार विज की कार के तोडे शीशे, फिर लगाई आग

विधायक ने सर्वप्रथम हाथों में झाडू उठाकर अनेक स्थानों पर स्वयं सफाई की तथा आसपास के लोगों को सफाई के प्रति जागरुक भी किया।

आई लव रेवाड़ी की थीम पर हाथों में झाडू उठाकर सफाई अभियान का आगाज करने के उपरांत विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि स्वच्छता में ही लक्ष्मी का निवास होता है। अनाज मंडी एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र हैं। यहां की नियमित सफाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नई अनाज मंडी का व्यापारी वर्ग सफाई पसंद है।

यह भी पढ़ें  Haryana: 50 फुट के टावर पर चढा युवक, उतारने के लिए पुलिस की फूली सांस, जानिए क्या की मांग
इंदौर की तर्ज पर हरियाणा के इस शहर की होगी सफाई, विधायक ने स्वयं उठाई झाडू

इंदौर की तर्ज पर हरियाणा के इस शहर की होगी सफाई, विधायक ने स्वयं उठाई झाडू

उसके बावजूद भी कुछ कमियां हैं, जिनमे सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में उन्होंने एक बेड़ा उठाया है। जिसके तहत वह प्रत्येक शनिवार किसी न किसी स्थान पर विशेष सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य आमजन को सफाई के लिए जागरुक करना है। जब तक लोग स्वयं जागरुक नहीं होंगे, हम वह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे, जो सपना आई लव रेवाड़ी को लेकर संजोकर रखा है। अभियान की सार्थकता को साबित करने क लिए प्रत्येक आमजन सफाई के प्रति जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: मेगा रोजगार मेला 16 को

BJP Rewari  मंडल दीपक मंगला तथा नगर पार्षद राजेंद्र सिंहल की अगुवाई में काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने अनाज मंडी में झाडू लगाकर स्वच्छता रूपी इस महायज्ञ में अपनी आहुति दी।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now