Rewari: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का तीसरा आरोपी काबू-Best24News

On: April 12, 2022 11:48 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को घर से बहला फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में एक और आरोपित को काबू किया है। आरोपित नाबालिग के गांव का ही रहने वाला है। इस मामले में आरोपित युवक की पत्नी व नाबालिग को अपने साथ ले जा कर दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जिला गुरुग्राम के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसकी 17 वर्षीय भांजी उनके पास ही रह कर पढ़ाई कर रही थी। करीब तीन महीने पहले वह अपने गांव वापस आई थी। 26 दिसंबर 2021 को उसकी भांजी गायब हो गई थी।

शिकायत में गांव निवासी एक महिला व उसके पति पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। दो जनवरी को आरोपित युवक को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया था।
पता चला कि महिला व उसका पति नाबालिग को बहला-फुसला कर गांव से अपने साथ पटौदी ले गए थे। पटौदी में दोनों ने उसे मुख्य आरोपी के साथ भेज दिया था। मुख्य आरोपी नाबालिग को अपने साथ दिल्ली ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने तीसरे आरोपित को काबू कर लिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now