Best24News, Haryana News
Rewari Crime : गांव खालेटा के एक मकान से जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मायन निवासी जुगनू के रूप में हुई है।
खालेटा की रहने वाली एक महिला ने बताया कि काई उसके घर का ताला तोडकर 21 जून की रात का नकदी व जेवरात चोरी कर ले गया। उस समय घर पर कोई नहीं थीं जब वह घर आई तो सामान बिखरा हुआ मिला।
चोरी के आरोप में अपराध शाखा-I रेवाड़ी पुलिस आरोपी जुगनू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात में से 01 सोने की अंगूठी, 01 जोड़ी सोने के झुमके, 01 जोड़ी चांदी की पाजेव, 03 चांदी के सिक्के व 2 हजार रुपये नकद बरामद किए है।
















