मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: जिस मोबाइल को रेवाड़ी में लूटा था, उसी से पकडा गया

On: January 17, 2025 5:27 PM
Follow Us:

दिल्ली से बुकिंग करके लाए थे, धारूहेड़ा लूट कर हो गए थे फरार
Haryana : चालक से लूट गए मोबाइल के सहयोग से CIA Dharuhera  व स्थानीय पुलिस ने कार बुकिंग करके धारूहेड़ा में लूटने के मामले में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला रामपुर के गांव जगेसर निवासी फईम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी हुई कार को बरामद कर लिया है।

Dharuhera Police को दी शिकायत में यूपी के बदायु के रहने वाले श्रीदेव ने बताया कि वह फिलहाल नोएडा नंगला फेज-2 में रहता है। वह टैक्सी कार चलाता है।

यह भी पढ़ें  Rewari: सेक्टर चार धारूहेड़ा की RWA ने लिया बडा फैसला ?

14 जनवरी का रात के 5 लडको ने उसकी कार धारूहेड़ा जाने के लिए बुक की थी। धारूहेड़ा पहुचने पर उन लडको ने जयपुर की तरफ करीब तीन किलोमीटर आगे छोडने के लिए कहा।

हाईवे पर धारूहेड़ा में कार लूट: चालक का मोबाइल ही बना के लिए हथियार
हाईवे पर धारूहेड़ा में कार लूट: चालक का मोबाइल ही बना के लिए हथियार

धारूहेडा से आगे रात को हाईवे पर गाडी साईड मे रुकवाई तथा कहा कि हमें यही उतार दो। इसी बीच एक युवक ने मेरे से मौबाईल फोन पेटीम स्कैनर करने के लिए ले लिया।

 

इससे पहले वह मोबाइल वालिस लेने लगा तो एक युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध तो एक युवक ने उसे कट्टा दिखाया।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में पटवारियों का बड़ा ट्रांसफर तय, लंबे समय से रुका बदलाव होगा शुरू

आरोपितो ने उसकी जेब से 1200 रु निकाल लिये और उसकी सर्ट निकलवा ली। पुलिस ने 15 जनवरी को आर्मज एक्ट व लूट के आरोप में मामला दर्ज किया था।

मोबाइल  ही बना आफत: बदमाशों ने चालक की कार के साथ साथ् उसका मोबाइल भी छीन लिया था। पुलिस ने उसी मोबाइल की ट्रेकिंग करते हुए मास्टर को काबू कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी हुई कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस लूट में चार आरोपी अभी फारार है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now