मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Sucide: प्रमिका होटल से रूठकर निकली, युवक ने कमरे में कर ली आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

On: October 30, 2021 1:38 AM
Follow Us:

हरियाणा: सुनील चौहान। नारनौल स्थित होटल में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक किसी लड़की के साथ दिन में कमरा लेकर ठहरा था। उसके बाद युवIती किसी वजह से रूठ कर होटल से चली गई और बाद में युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। नारनौल शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवक मोनू (21) गांव गोद का रहने वाला था।
मोनू नारनौल शहर के रेवाड़ी रोड पर स्थित होटल में एक युवती के साथ आया था। किसी बात को लेकर युवती नाराज होकर वहां से चली गई। इससे गुस्साए युवक ने शुक्रवार शाम को होटल में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। होटल प्रबंधक ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची महावीर चौकी पुलिस ने युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पूरी सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी। इधर होटल के रिकार्ड के अनुसार उसके साथ एक शादीशुदा महिला आई थी। इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दे दी है। अभी तक उसके परिवार का कोई भी व्यक्ति नहीं आया है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now