मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

SSC: एसएससी ने 3261 पदों पर निकाली भर्ती, 10 वीं, 12 वीं और ग्रेजुएट कैंडिडेट्स 28 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

On: September 30, 2021 4:23 PM
Follow Us:

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने केंद्र सरकार के 271 विभागों में SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज IX 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 24 सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार विभिन्न सिलेक्शन पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SSC की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाकर भर्ती अभियान के लिए 28 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 3261 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को एक कैटेगरी के पद के लिए एक बार आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें  यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी आएंंगे तिजारा, भाजपाईयो ने चावल बांटकर दिया न्योता

पदों की संख्या : 3261

हत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन की शुरुआती तारीख – 24 सितंबर 2021
  • आवेदन की अंतिम तारीख – 25 अक्टूबर 2021
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख – 28 अक्टूबर 2021
  • ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तारीख – 28 अक्टूबर 2021
  • चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तारीख – 1 नवंबर 2021
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख – जनवरी/फरवरी 2022

वैकेंसी डिटेल्स

केंद्र सरकार के 271 विभागों के लिए होने वाली कुल 3261 पदों में एससी के 477, एसटी के 249 पद, ओबीसी के 788 पद, अनारक्षित 1366 पद और ईडब्लयूएस के 381 पद हैं। शेष पद दिव्यांग व अन्य वर्ग के लिए रिजर्व हैं। इनमें 400 से ज्यादा पोस्ट मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए हैं। वहीं 146 पद रिसर्च असिस्टेंट के लिए व 62 पद जूनियर जियोग्राफिकल असिस्टेंट के लिए हैं।

यह भी पढ़ें  Boiler Blast: Life Long Company के ठेकेदार व कंपनी मालिक पर मामला दर्ज

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

सिलेक्शन प्रोसेस

10 वीं, 12 वीं और ग्रेजुएशन या उससे ऊपर के लेवल की योग्यता वाले पदों के लिए तीन अलग-अलग कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं होंगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के मल्टीपल चॉइस के प्रश्न पूछे जाएंगे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now