मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धारूहेड़ा में की छापेमारी 2 गिरफ्तार, आरोपी डॉक्टर फरार

On: January 7, 2025 9:01 PM
Follow Us:

गर्भभात करवाने गिरोह का मास्टर माइंड है अस्पताल है धारूहेड़ा में
Haryana:   गर्भ में लिंग जांच करने वालों पर फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा धारूहेड़ा में छापा मारा गया। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी डॉक्टर फरार होने में कामयाब हो गया।

पीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी सुमित कौशिक ने बताया कि सिविल सर्जन सोनीपत डॉ जयंत आहूजा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में धारूहेड़ा में एक सफल MTP छापेमारी अभियान चलाया गया। सोनीपत के सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मंगलवार को धारूहेड़ा में छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें  Murder in Haryana: पति ने पत्नी को क्यों उतारा मौत के घाट, रिमांड में हुआ खुलासा ?

डॉ. सुमित कौशिक नोडल अधिकारी पीएनडीटी, डॉ. जितेंद्र शर्मा और डॉ. भंवर सिंह नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी रेवाडी की टीम ने 2 लोगों को काबू किया है।

जबकि एक आरोपी डॉक्टर भाग गया। बता दे स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी धारूहेड़ा में एक प्राईवेट अस्पताल में अवैध गर्भपात करवाया जाता है। विभाग को पता चला कि धारूहेड़ा की टीम कथित तौर पर अवैध गर्भपात के कारोबार में शामिल है।

ये टीम गर्भपात करवाने के लिए मोटी राशि वसूलती है। । इस अवैध गतिविधि के मास्टरमाइंड डॉ. रोहित धारीवाल ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी के लिए 8000 रुपये लिए गए थे। वह बास रोड स्थित धारूहेड़ा में यह अवैध कारोबार चला रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana Mausam Update: हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश , देखें मौसम पूर्वानुमान

टीम ने छापेमारी करते हुए दो लोगो को काबू करे लिया है जबकि डाक्टर फरार हो गया। सभी आरोपियों के खिलाफ एमटीपी एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना धारूहेड़ा में शिकायत दी गई है। टीम की शिकायत पर थारूहेडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एमटीपी और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now