Political News Rewari: सावन सैनी को सोशल मीडिया जिला सहप्रमुख व गोल्डी चौहान को बनाया जिला आईटी सह प्रमुख

On: June 7, 2023 6:26 PM
Follow Us:

भाजपा सोशल मीडिया व आईटी की बैठक हुई संपन्न
रेवाडी: भाजपा रेवाड़ी जिला कार्यालय पर सोशल मीडिया व आईटी की बैठक जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश प्रवक्ता वन्दना पोपली विशेष रूप से मौजूद रही।Odisha Train Accident: मुर्दा समझ रखा था शव गृह में, लेकिन हो गया जिंदा, ​ऐसा क्या किया उसके पिता ने, जानिए पूरी डिलेल्स

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि आज का युग आईटी व सोशल मीडिया का युग है। आज के आधुनिक युग में कोई भी संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ सेकेंडस में दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होने कहा कि आज के युग में हम सभी को भी सोशल मीडिया पर अपडेट रहना चाहिए।

 

दो लोगो को किया प्रमोट

वहीं बैठक में दो लोगों को मण्डल की टीम से प्रमोट कर जिले की टीम में शामिल किया गया जिसमें सावन सैनी व गोल्डी चौहान जो पहले धारूहेड़ा तथा बीकानेर मण्डल आईटी प्रमुख थे उन्हें अब जिले में क्रमशः सोशल मीडिया सहप्रमुख तथा आईटी सहप्रमुख बनाया गया है।FLN Camp: शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता बढाने के लिए अध्यापको को दिया प्रशिक्षण

ये रह मौजूद: जिला महामंत्री अशोक मुदगिल व ईश्वर चनीजा, सुशासन विभाग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प0 हिमांशु पालीवाल, जिला सोशल मीडिया प्रमुख नीरू भारद्वाज, जिला आईटी प्रमुख एडवोकेट नवीन कुमार व जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल, सहप्रमुख रामकंवार, राममेहर यादव, यशवन्त चौहान, पूर्व महामंत्री रामौतार कतोपुरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now