मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाडी में पिस्टल के बल ज्वैलर्स शोरूम पर लूट: 50 हजार नकदी व लाखो रूपए का सोना लेकर फरार

On: April 28, 2023 5:14 PM
Follow Us:

रेवाडी: रेवाड़ी शहर में शुक्रवार की दोपहर बाद दिन दहाड़े एक बदमाश स्वर्णकार के शोरूम के अंदर घुस गया। बदमाश ने स्वर्णकार की कनपटी पर पिस्टल लगाकर 50 हजार रुपए कैश व 600 ग्राम सोना लूट ले गया।Dharuhera: HSVP कर्मी की सेवानिवृति पर दी भावभीनी विदाई

बता दे कि सदर बाजार (गुड़ बाजार) स्थित मुसद्दीलाल बोदन लाल जैन के नाम से ज्वैलर्स का शोरूम खुला हुआ है। शुक्रवार की दोपहर शोरूम पर संचालक अंदर बैठा हुआ था। एक बाइक पर हेल्मेट पहने एक युवक शोरूम के बाहर आकर रूका।
firing

यह भी पढ़ें  Earthquke in Haryana: रोहतक में आया भूंकप , जानिए कितनी थी तीव्रता

कनपटी पर लगाई पिस्तोल: बदमाश पहले शोरूम मे आया तथा संचालक कुछ समझ पाता बदमाश ने बैग से पिस्टल निकाली और सीधे शोरूम मालिक पर तान दी। बदमाश ने पिस्टल के बल पर शोकेस में रखा करीब 600 ग्राम सोना और 50 हजार रुपए कैश लूट ले गया। इतना ही जाते जाते बदमाश ने शोरूम संचालक को गोली मारने की धमकी दी।
POLITICAL NEWS: अतिक के बेटे का लेटर वायरल: मेरे पिता की मौत के लिए दो पार्टी जिम्मेदार, इनको न दे वोट
मची अफरा तफरी: अचानक हुइ्र लूट की वारदात से रेवाडी शहर मेअफरा तफरी मच गई। वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में रोष फैल गया। आसपास की दुकानें बंद हो गई। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे है। सूचना पाकर रेवाडी पुलिस मौक पर पहुंची तथा जांच मे लगी हुई है।

यह भी पढ़ें  Delhi News: सरकार का बडा फैसला: अब इन गाडियों कोंं नही मिलेगा पेट्रोल

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now