मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari crime: कार में बैठकर IPL मैच पर सट्टा लगा रहे दो काबू, लैपटाप और चार मोबाइल बरामद

On: April 17, 2023 8:20 AM
Follow Us:

रेवाडी: सट्टे का बाजार गर्म है और पुलिस भी सटोरियों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी कमरे में नही बल्कि कार में बैठकर सट्टा लगवा रहे थे।Indian Railways: खाटू श्याम जाना होगा अब आसान, नई रेल लाइन के सर्वे को मिली मंजूरी

बता दे कि सीआइए स्टाफ रेवाड़ी की टीम रोहडाई क्षेत्र में गश्त पर थी। सीआइए टीम को सूचना मिली कि पाल्हावास-पहराजवास रोड पर प्रीत गार्डन के नजदीक दो युवक कार में बैठ कर मुंबई इंडियंस व कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर फोन व लैपटाप से लोगों के सट्टा लगवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Highway and Expressway: हाईवे और एक्स्प्रेसवे में क्या होता है अंतर? जानें जल्दी

 

सीआइए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देख कर दोनों युवकों ने कार चलाकर भागने लगा। लेकिन दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

ये किए काबू:
गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान गांव लिलोढ के रहने वाले कुलदीप उर्फ गोलू व गांव हजारीवास के रहने वाले बबिंद्र उर्फ मिंटू के रूप में हुई है।

ये सामान हुआ बरामद: पुलिस ने आरोपितों से एक लैपटाप, दो मोबाइल चार्जर, एक लैपटाप चार्जर व एक आइ-10 कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now