Rewari: अंतर्राष्ट्रीय लूट गिरोह को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले राजस्थान से काबू

On: December 12, 2024 5:40 PM
Follow Us:

दो भाई चलाते थे लूट गिरोह, पिता भी है मोस्ट वांटेड, रेवाडी पुलिस ने किए थे काबू
Rewari : सीआएई ने लूट की योजना बनाने वाले शातिर चोरों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव रूध ईकरन निवासी जगदीश व उसके बेटे रामेश्वर उर्फ पिन्कु के रूप में हुई है।

 

रात को किए थे काबू: सीआई पुलिस ने 10 दिसम्बर को रात्रि के समय सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बेरली-देहलवास नहर के पास लूट का षडयंत्र रच रहे है। टीम ने बुधवार को काबू कर लिया था।Rewari

अवेध हथियार बरामद: पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5 देसी कट्टे, 18 जिंदा कारतूस, दो टॉर्च व चोरी करने के कई औजार व 1 इको गाड़ी बरामद हुई।

 

जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट की योजना बनाने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में पांच आरोपी देवेंद्र उर्फ सुभाष उर्फ मोटा, राज, मुकेश उर्फ रामू उर्फ भोपाल, जगदीश उर्फ लंबू उर्फ लाली व प्रेमपाल उर्फ लीला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था Rewari

 

 

पूछताछ में हुआ खुलासा: ये आरोपी करीब दो साल से यूपी, हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती गांवों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सभी आरोपी जिला रेवाड़ी में एक्टिव थे तथा आरोपियों ने जिला रेवाड़ी की एक दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदातों को भी कबूल किया है।

दोनो भाई चलाते है गैंग: गैंग के मास्टर माइंड देवेंद्र उर्फ सुभाष उर्फ मोटा व मुकेश उर्फ रामू उर्फ भोपाल दोनो सगे भाई है। जो इनके पिता भी यूपी के वांछित अपराधी है तथा चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चूका है।Rewari

गिरोह से जुडे दो ओर किए काबू: रिमांड में खुलासा हुआ कि कि राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव रूध ईकरन निवासी जगदीश व उसके बेटे रामेश्वर उर्फ पिन्कु ने उपरोक्त आरोपियों को अवैध असला उपलब्ध कराया था। पुलिस ने दोनो काबू करे एक दिन के पुलिस रिमांड लिया है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now