Rewari: हरियाणा में हथियार उपलब्ध करवाने वाला चढा हत्थे, पांच दिन रिमांड पर

On: April 12, 2024 5:34 PM
Follow Us:

Rewari: अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को सीआइए (CIA Dharuhera)धारूहेड़ा ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान राजस्थान (Rajasthan) के जिला कोटपूतली के गांव कालाखाना निवासी नितेश के रूप में हुई है। आरोपी कुख्यात बदमाश है जिस पर हरियाणा व राजस्थान में 9 मामले दर्ज है। आरोपी को पांच दिन रिमांड पर लिया है।

मुखबीर से सूचना मिली थी एक युवक सोहना टी-पोइंट धारूहेड़ा में खडा हुआ है जिसके पास अवैध हथियार है टीम ने रेड कर उसे काबू किया तो उसके पास 01 अवैध देशी कट्टा, 01 अवैध देशी पिस्टल व 3 जिन्दा रोंद को बरामद किया गया।

हरियाणा में हथियार उपलब्ध करवाने वाला चढा हत्थे, पांच दिन रिमांड पर
हरियाणा में हथियार उपलब्ध करवाने वाला चढा हत्थे, पांच दिन रिमांड पर

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी अजय उर्फ मच्छर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

 

जो पूछताछ में आरोपी अजय उर्फ मच्छर ने बताया कि वह अवैध हथियार (Rajasthan)  राजस्थान के जिला कोटपुतली के गांव कालाखाना निवासी नितेश के पास से लेकर आया था। धारूहेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपित नितेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत मे पेश करके पूछताछ के लिए पांच दिन के (Police remand)  पुलिस रिमांड पर लिया है।

कुख्यात बदमाश है नितेश: पुलिस ने बताया कि आरोपी नितेश के खिलाफ पहले भी राजस्थान के थाना बानसूर, पनियाला, किशनगढ़ बास, जिला महेन्द्रगढ़ के थाना अटेली व थाना कसौला में मारपीट, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत 9 मामले दर्ज है। आरोपित को रिमांड पर लिया है ताकि अन्य मामलो का खुलासा हो सके।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now