Rewari: नहाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत, बुझ गया चिराग ?

On: May 31, 2024 2:02 PM
Follow Us:

Rewari: प्रतिबंध के बावजूद नहर व तालाबों में धडल्ले से युवक नहा रहे है। एक बार फिर रेवाड़ी में नहाने गए एक किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। संदीप कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता मजदूरी करते हैं।

भीषण गर्मी को चलते संदीप व उसके दोस्त तालाब में नहाने चले गए। नहाते समय अचानक संदीप का पैर फिसल गया । देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूब गया । दोस्तों ने शोर मचाया और कसौला थाना Police को सूचना दी।

 

फिर गोताखोरों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया।

नहाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत, बुझ गया चिराग
नहाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत, बुझ गया चिराग

बुझ गया चिराग: इकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रोजाना की तरह वह अपने दोस्तों के साथ Morning  सैर के लिए गया था। मृतक की पहचान गांव कसौला निवासी संदीप कुमार (17) के रुप में हुई है। संदीप कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं।

शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सोंप दिया है। जिला प्रशासन की ओर से बार नोटिस जारी किया जा रहा है नहर व तालाबों में नही नहाए। जांच अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now