मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: ताड़का वध पर रोमांचित हुए दर्शक

On: October 16, 2023 8:32 AM
Follow Us:

धारूहेडा: यहां के सोहना रोड पर बाबा सैयद रामलीला क्लब की ओर से रविवार रात को ताडका वध मंचन किया गया। ऋषि-मुनियों पर राक्षसों का अत्याचार बढ़ने के कारण महर्षि विश्वामित्र अयोध्या जाते हैं और राजा दशरथ से राक्षसों के संहार के लिए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को मांग कर लाते हैं।नवरात्री पर सुनहरा मोका। घर ले जाएं ये शानदार माइलेज देने वाली बाइक्स, कीमत सिर्फ इतनी

TADKA VADH

महर्षि विश्वामित्र दोनों को घनघोर दंडक वन में लेकर जाते हैं, जहां पर राक्षसी ताड़का का वास होता है। दंडक वन में आकर भगवान राम और राक्षसी ताड़का के बीच भयानक युद्ध होता है। जिसमें मारीच व सुबाहु की बहन राक्षसी ताड़का का भगवान श्रीराम वध कर देते हैं। इसके बाद ताड़का के दोनों भाई मारीच और सुबाहु के साथ भगवान श्रीराम का युद्ध होता है।डिजीटल की आड में bob world में बडा स्कैंडल: जानिए कैसे खुला राज, RBI ने दिए अब ये आदेश

यह भी पढ़ें  Bhiwadi: बाबा मोहनराम के लक्खी मेले में उमडा जनसेलाब

इस युद्ध में भगवान श्रीराम का बाण लगने से मारीच सौ योजन दूर जाकर गिरता है तथा सुबाहु मृत्यु को प्राप्त होता है। रामलीला प्रधान पुनीत रंगा ने बताया कि रामलीला में श्री राम (राहुल रंगा) लक्ष्मण (रोहित सैनी) विश्वामित्र (सूबे सिंह) दशरथ (सुनिल नागर) सुबाहु मारीच (हेमन्त पनवाल और आशीष शर्मा) तड़का (कृष्ण यादव और अभि मेहरा) ने रोल अदा किए।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now