धारूहेड़ा: धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन की ओर से सांसद दीपेंद्र हुडा व विधायक चिरजीवराव को आकेड़ा व गुर्जर घटाल में पानी की निकासी की मांग का लेकर ज्ञापन सौंपा।Rewari: राजपूत समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान
सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से प्रधान प्रियंका ने बताया पिछले एक सप्ताह से राजस्थान की ओर से नालों को रोक दिया गया है। दोनों गांवो में पानी की निकासी की कोई स्थाई व्यवस्था नही है। नालों को रोकने से अब गलियों मे जलभराव होना शुरू हो गया है। भिवाडी से आने वाले रास्तों को भी रोक दिया है, जिसके चलते धूमकर आना पड रहा है।
ग्रामीणो ने पानी निकासी का समाधान करवाने की अपील की है। सांसद दीपेद्र को शनिवार को गुर्जर घटाल में आना था, लेकिन गांव में हीरो के पूर्व प्रधान के निधन के चलते सांसद का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।Rewari: फार्म हाउस में चोरी, चार दिन बाद भी मामला दर्ज नहीं
इस मौके पर सरंपच अशोक कुमार, पूर्व सरंपच वेद प्रकाश, कार्तिक यादव, कृष्ण यादव, रणधीर सिंह, कर्ण सिंह, भरत तौंगड, राजेंद सिंह आदि मौजूद रहे।
















