आरोपी की महेंद्रा बुलेरो गाड़ी में देशी शराब की 35 पेटी बरामद।
रेवाड़ी पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान शराब तस्करी पर प्रहार करते हुए अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत आज थाना सदर प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह की टीम ने अवैध शराब तस्करी पर प्रहार करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव चिल्हड निवासी विकास उर्फ तर्रे के रूप में हुई है।
नाकाबंदी कर किया काबू: सदर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के अनुसार गत 6 मार्च को एसआई प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ पटौदी फ्लाईओवर पर मौजूद थे,जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक बुलेरी गाडी नं HR-36-AT-5313 में देशी शराब भरकर पटौदी रोड से NH-71 होते हुए NH-48 से राजस्थान लेजाई जाएगी। सूचना पर पटौदी रोड डबल फाटक के नजदीक नाकाबंदी कर उक्त गाड़ी को काबू किया गया।
35 पेटी देशी शराब जबत: पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विकास उर्फ तर्रे निवासी गांव चिल्हड बतलाया और गाडी को चेक करने पर गाड़ी से देशी शराब ADS फ्रैस संतरा की पेटियां बरामद हुई,जिनकी गिनती करने पर कुल 35 पेटी देशी शराब मिली। बरामद शराब को ले जाने बारे आरोपी लाईसैस व परमिट पेश नहीं कर सका ।
मामला दर्ज कर जांच शुरू: सदर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बरामद अवैध शराब तथा गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना सदर रेवाड़ी में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। आगामी विवेचना टीम द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पेश अदालत किया जाएगा। शराब तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
अवैध नशीला पदार्थ बेचने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नया गांव नांगलिया रणमोख निवासी कमल व जिला गुरुग्राम के गांव खलीलपुर निवासी योगेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.54 ग्राम गांजा व 2.16 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद किया है।
गत 6 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि थी की दो युवक नासियाजी रोड मोहल्ला शांति नगर कट के पास अवैध रूप से नशीला पदार्थ बेच रहे हैं। है। जिस सूचना पर पुलिस ने तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपियों को काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम कमल निवासी नांगलिया रणमोख व योगेश निवासी गांव खलीलपुर जिला गुरुग्राम बतलाया।
जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपी कमल के कब्जे से 16.54 ग्राम गांजा व आरोपी योगेश के कब्जे से 2.16 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

















