मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: छाप छोड़ गई सेक्टर-1 की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

On: March 15, 2025 1:42 PM
Follow Us:
छाप छोड़ गई सेक्टर-1 की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Rewari News: स्थानीय जिला सचिवालय के सामने स्थित सेक्टर-1 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) द्वारा आयोजित किए गए होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष मास्टर हुक्मचंद यादव, पार्षद भूपेंद्र गुप्ता एडवोकेट तथा नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि अधिवक्ता बलजीत यादव विशिष्ट अतिथि रहे।

वयोवृद्ध साहित्यकार परमानंद वसु की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र यादव ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। सेक्टर के होली पार्क में करीब चार घंटे चले इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा फन गेम्स की धूम रही। एसोसिएशन की महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रस्तुत की गई गणेश वंदना से प्रारंभ हुए।

यह भी पढ़ें  Ajab Gajab: इस देश की लड़की से शादी करने पर सरकार देती है लाखों रूपए, साथ मिलती है ये सुविधाएं

इस समारोह में दो दर्जन से ज्यादा बच्चों ने काव्यपाठ, भाषण,कहानी तथा नृत्य के माध्यम से भाव विभोर कर दिया। समारोह में एसोसिएशन को आर्थिक सहयोग देने वाले सेक्टरवासियों प्रवीण अग्रवाल, जयप्रकाश, पृथ्वी सिंह यादव, सुनील खंडेलवाल, रामअवतार गुप्ता तथा मोहनलाल गुप्ता को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा अन्य मेहमानों ने सेक्टर में पिछले दो दशकों से आरडब्ल्यूए के निर्विरोध चुनावों, सामूहिक होली दीपावली मिलन कार्यक्रमों को आपसी भाईचारे की प्रेरक मिसाल बताते हुए सेक्टरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें  PM Kusum Yojana: खुशखबरी, सोलर पंप पर मिल रही है 90% सब्सिडी, किसान ऐसे उठाएं लाभ

एसोसिएशन की ओर से निरंजन लाल गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल ,अशोक गुप्ता, ओम प्रकाश रुस्तगी, पृथ्वी सिंह यादव, सुधा देवी, निधि,देवेंद्र यादव,ललिता मित्तल,संजीव गुप्ता ,मुदित बंसल,प्रवीण जी ,नीरज गोयल ,जतिन ,विकास मित्तल,रणधीर,जेपी शर्मा, संदीप गर्ग तथा प्रदीप ढींगरा ने विभिन्न प्रभार संभाले। आयोजन समिति की ओर से वयोवृद्ध समाजसेवी लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सेक्टर-3 के पूर्व प्रधान प्रधान सर्वसुख यादव तथा वर्तमान प्रधान यशपाल यादव, धर्मेंद्र सिंह भटेड़ा, पार्षद राजेंद्र सिंघल, गिरीश सिंगला, पूर्व प्रधान अशोक यादव, हर्ष यादव आदि सामाजिक कार्यकर्ता तथा सभी सेक्टरवासी उपस्थित रहे।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now