Dharuhera: पैरोल पर आते ही शराब ठेके पर लूट, यूं धरा गया

On: November 20, 2023 6:14 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक पर शराब के ठेके पर पिस्तोल के बल पर लूट करने आया आरोपी आद्यतन अपराधी निकला। लूटपाट की वारदात में पैरोल मे आते ही आरोपी ने ठेके पर हमला बोल दिया। गनीमत यहीं रही वह लूट करने में कामयाब नहीं हुआ, वहीं सैल्ज्मैन ने उसे दबोच लिया।

PS Dharuhera 2 20.11.23
जानिए क्या था मामला: नारनौल के मालटीबा निवासी पवन उर्फ जोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह भगत सिंह चौक स्थित डिस्कवरी वाइन के ठेके पर सेल्समैन है। रविवार की रात करीब दस बजे एक युवक मोटरसाइकिल पर आया। मोटरसाइकिल ठेके के बगल में खड़ी कर अंदर आ गया और पिस्टल दिखाते हुए सारी नकदी देने की धमकी दी।Rewari: धारूहेड़ा में गोदाम का ताला तोडकर लाखों रूपए का सामान चोरी

इसी दौरान ठेका का दूसरा सेल्समैन गांव खेडी तलवाना निवासी रोहित भी वहां आ गया। जो हम दोनों ने आरेापी को काबू कर लिया है। जिस पर पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में आरोपी के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये किया बरामद: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 अवैध देशी पिस्टल व 11 जिन्दा रोंद बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पहले भी है मामले दर्ज: आरोपी युवक के खिलाफ पहले भी थाना शहर रेवाड़ी व रामपुरा में झपटमारी के दो मामले दर्ज है। रामपुरा में दर्ज झपटमारी के मामले में आरेापी युवक को दस साल की सजा हो चुकी है। आरोपी दो माह पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now