Rewari News: केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) ने हरियाणा के रेवाड़ी (Rewari) में विधायक के नाम को लेकर SDM को फटकार लगाने पर अपनी गलती मान ली है। शुक्रवार को रेवाड़ी (Rewari) में एक कार्यक्रम के दौरान राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) ने कहा कि SDM ने मंच से विधायक का नाम सही लिया। उन्होंने वीडियो देखने के बाद यह बात बोली।
राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) ने कहा इसका मतलब गलती मेरी ही थी। कोई बात नहीं SDM साहब। कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं। लेकिन अगर कोई अधिकारी या कार्यकर्ता गलती करेगा तो मैं उसे जरूर पकड़ूंगा और माफ़ नहीं करूंगा।Rewari News
बताया गया है कि 23 नवंबर को हुए एक कार्यक्रम में राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) SDM सुरेश दलाल पर नाराज़ हो गए थे। उन्होंने कहा था कि कोसली विधायक का नाम सुनील नहीं बल्कि अनिल है। साथ ही उन्होंने SDM से यह भी कहा था कि कम से कम नाम तो लिखकर ले आते। इस विवाद के बाद SDM सुरेश दलाल ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने मंच से विधायक का नाम सही ही लिया था और राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) ने ठीक से नहीं सुना था।
शुक्रवार को राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) नगर परिषद के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंच से कहा कि पिछली बार मैं SDM साहब पर गुस्सा हो गया था क्योंकि उन्हें लगा कि उन्होंने हमारे विधायक का नाम भूल गए हैं। मुझे लगा कि यह हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान है इसलिए मैं थोड़ा नाराज़ हो गया था। लेकिन बाद में जब मैंने वीडियो देखा तो पता चला कि उन्होंने सही में ‘अनिल यादव’ का नाम ही लिया था।Rewari News
राव ने आगे कहा कि मुझे लगा था कि उन्होंने अनिल यादव का नाम नहीं लिया और गलती से सुनील यादव कह दिया। लेकिन बाद में वीडियो देखकर समझा कि यह मेरी ही गलती थी। कोई बात नहीं SDM साहब कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं। मैं रेवाड़ी (Rewari) का निवासी हूँ और भाईचारे की भावना से आपसे कह रहा हूँ कि अगर कोई गलती हो जाए तो उसे स्वीकार करना चाहिए। मैंने अपनी गलती खुद मान ली है।

















