-शर्मा ने पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का किया आह्वान
Rewari News स्वतंत्रता दिवस के दिन वीरवार को रेवाड़ी मीडिया क्लब की बैठक गढ़ी बोलनी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह मे हुई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्याम बाठला की अध्यक्षता में जहां संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई, वही सभा के नए प्रधान पद के चुनाव भी कराए गए।Rewari News:

निर्विरोध संपन्न हुए इस चुनाव में नवीन शर्मा को प्रधान चुना गया। सभी मौजूद पत्रकार साथियों ने फूल माला पहनकर शुभकामनाए दीं और नवीन को अपनी कार्यकारिणी के गठन का अधिकार भी दिया। इस दौरान अधिकतर पत्रकार लोक निर्माण विश्राम ग्रह में मौजूद रहे।Rewari News:
नवीन ने निर्विरोध प्रधान चुने जाने पर सभी वरिष्ठ साथियों का आभार प्रकट किया और कहा कि जो विश्वास आपने मेरे ऊपर दिखाया है, उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का काम करुंगा। वहीं संगठन को मजबूत करने के लिए सभी वरिष्ठ साथियों के मागदर्शन से अन्य साथियों को रेवाड़ी मीडिया क्लब में जोड़ने का प्रयास रहेगा।Rewari News:
नवीन को प्रधान बनाए जाने पर कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल, कोसली विधायक लक्ष्मण यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री पंडित रामबिलास शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीर कुमार यादव, इनेलो जिला प्रधान राजपाल यादव, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट जसबीर यादव एवं कई राजनीतिक और सामाजिक संगठन के लोगों ने बधाई दी।
















