धारूहेड़ा: नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग और बैनरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे दर्जनों होर्डिंग व बैनरों को हटाया गया। नगर पालिका की टीम ने बताया कि बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन बोर्ड और बैनर शहर की सुंदरता को खराब कर रहे थे और कई स्थानों पर ये यातायात में भी बाधा बन रहे थे।
नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार शहर में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कई लोग बिना अनुमति के बिजली के खंभों, दीवारों और सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग व बैनर लगा देते हैं।
नपा सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार का होर्डिंग, पोस्टर या बैनर लगाने के लिए पहले नगर पालिका से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापनों को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
जानिए क्यों पडी जरूरत’ बता दे अगले माह नपा में वार्ड मेंबरो व चेयरमैन के चुनाव होने है। चुनावों को लेकर चुनाव विभाग की ओर से ड्राफ्ट सूची जारी की जा चुकी है। वहीं आरक्षण को लेकर भी ड्रा हो चुका है। ऐसे में बडी संख्या में चुनाव लडने वाले प्रतिनिधियों की ओर से कस्बे में जगह जगह बेनर व पोस्टर लगा दिए है। खंबों पर जगह जगह लगे बेनर व होर्डिंग तेजी से लगाए जा रहे है। बढते बेनरो के चलते ही यह निर्णय लिया तथा सयुंक्त अभियान चलते हुइ अवैध होडिं व वेनर हटाए जा रहे है।















