मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: नपा धारूहेड़ा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में मची अफरा तफरी ?

On: November 5, 2024 4:32 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: नपा की ओर अतिक्रमण अभियान चलाते हुए जब्त किया सामान

Rewari News:  कस्बे में मंगलवार को नगरपालिका के कर्मचारियों के द्वारा सचिव प्रवीण छिकारा के नेतृत्व में (encroachment removal campaign )अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दर्जनों दुकानदारों के चालान किया व दुकानदारों का सामान भी जब्त किया । इनता ही नहीं नपा ने दुकानदारो को चेतावनी भी दी कि अगर दोबारा से अतिक्रमण किया तो कानूनन कार्रवाई भी की जाएगी।

बता दें कि अधिकतर दुकानदार अपनी दुकानों के सामने निर्धारित स्थान से भी दूर तक अपनी दुकान के सामान को फैलाकर रख देते है। जिस वजह से रास्ता अवरूद्ध होने पर कस्बे में जाम की स्थिति भी बनी रहती है।Rewari News

यह भी पढ़ें  Haryana News: फायरमैन भर्ती घोटाले का खुला राज, जानिए कैसे करवाए भर्ती
 दुकानदारों में मची अफरा तफरी:  कस्बे को जाम से मुक्त करने के लिए (NPA Dharuhera) मंगलवार को सफाई निरीक्षक प्रवीण, प्रियवर्त, सुपरवाईजर राजबीर, अनिल, तेजसिंह, राजपाल, राजेश व सुनील बाजार पहुंचे तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
धारूहेड़ा: नपा की ओर अतिक्रमण अभियान चलाते हुए जब्त किया सामान
धारूहेड़ा: नपा की ओर अतिक्रमण अभियान चलाते हुए जब्त किया सामान

जिसकी सूचना के बाद से दुकानदारों में अपने सामान को लेकर अफरा तफरी मच गई। नपा कर्मचारियों ने अनेक दुकानदारों के सामान को जब्त भी किया।Rewari News

 

PARVEEN CHIKARAजारी रहेगा अभियान: दुकानदारों को निर्धारित स्थान तक ही अपनी दुकानों के बाहर सामान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरपालिका के द्वारा समय-समय पर कस्बे के अतिक्रमण को कम करने को लेकर अभियान चलाया जाता है। जिसके तहत अभियान चलाकर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
प्रवीण छिकारा, नपा सचिव धारूहेडा

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now