मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

On: December 18, 2023 7:34 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिला है। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। साथ ही साथ अगर हवाएं शांत रही तो सुबह के घंटों के दौरान कोहरा छाए रहने की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।खुशखबरी: रेवाडी सहित ह​रियाणा के किसानो के खाते में आए 97 करोड़, फटाफट चैक करे अपने खाते

मौजूदा समय में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय में धूप निकलने की वजह से ठंड का उतना एहसास तो नहीं हो रहा है मगर रात के समय में ठंड खूब सता रही है। ठंड बढ़ने की वजह से अस्पताल में वायरल के मरीजों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को करीब 150 के आसपास वायरल के मरीज दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana News: असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर कराए अपना पंजीकरण: DC

वहीं, चिकित्सकों ने भी लोगों से गर्म कपड़े पहन कर बाहर निकलने की सलाह दी है। ताकि ठंड से बचा जा सके। मौसम विशेषज्ञ चंद्र मोहन ने बताया है कि जैसे ही मौजूदा मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी, हवाओं की दिशा में बदलाव होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
fog 11zon

जानिए कल कैसे रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ आज सम्पूर्ण इलाके से आगे निकल जाएगा। उसके पीछे-पीछे एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आज उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी, यहां जाने नए रेट
बदलते मौसम में लोग सावधानी बरतें

चिकित्सकों के मुताबिक खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाए तो मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है। बुखार से बचने के लिए मच्छरों से बचें और घर और आसपास सफाई रखें।

 

जिससे मच्छर न पनपें। ठंडी चीजों का सेवन ना करें क्योंकि इससे सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत होती है। ठंडे पानी को भी नहीं पीना चाहिए। पानी को हल्का गर्म करके ही पीना लाभदायक है। घर से बाहर निकलें तो सर्दी के कपड़े पहन कर ही निकलें
छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।हरियाणा में बंद होंगे ये महंगे 8 टोल, यहां देखिए सूची

फसलों के लिए होगा फायदा

घनी धुंध व कड़ाके की ठंड जहां आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वहीं, घना कोहरा व रात के समय गिरता तापमान गेहूं, जौ व सरसों की फसलों के लिए वरदान साबित होने वाला है। बेलदार सब्जियों को छोड़ सभी फसलों के लिए ठंड व कोहरा लाभप्रद ही साबित होगा। गेहूं की फसल पर कोहरे व ठंड का कोई भी नुकसान नहीं होने वाला है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा को मिले तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग, इस गांवो की जमीन के भाव छूने लगे आसमान

विभाग जारी कर चुका है एडवाइजरी
साथ ही घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने का इंतजार करें। वाहनों को मुख्य सड़क पर पार्क नहीं करना चाहिए

वाहन चालकों को लेन बदलने या क्रॉस करने से बचना चाहिए। विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं। वाहनों की गति सीमा नियंत्रित रखने व मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now