Rewari News : जिले के ढाणी ठेठरबाढ गांव में मां आशापुरा (शाकंभरी) देवी के तत्वावधान में 2 और 3 जनवरी 2026 को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।Rewari News

रागनी प्रस्तुति दो को: बता दे कि पहले दिन शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को रात्रि 8 बजे से रागनी प्रस्तुति का कार्यक्रम रखा गया है। इस सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध रागनी कलाकार दीपक और सुरेश अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्णपाल चेयरमैन तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भूपेंद्र मंदूी वाले मौजूद रहेंगे।Rewari News

तीन को हवन व भंडारा: शनिवार 3 जनवरी 2026 को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर भंडारा प्रारंभ होगा। इसी समय से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोसली के विधायक अनिल यादव, जबकि अतिविशिष्ट अतिथियों में हेडमास्टर रधुनाथ खोला और भूपेंद्र खोला शामिल होंगे। भजन कलाकार के रूप में मेहरसिंह एवं पार्टी श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगे।

















