मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: जय जयकारों के साथ डूंगरवासस से खाटू के लिए रवाना हुआ महिलाओं का जत्था

On: March 4, 2025 9:43 PM
Follow Us:

Rewari News : खाटूधाम में चल रहे फाल्गुन मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। यह मेला हर साल बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है, और इस बार भी भक्तों का उत्साह देखने योग्य है।

मंगलवार को, डूंगरवारस गांव से महिला श्रद्धालुओं का एक जत्था ध्वज लेकर खाटू धाम के लिए निकला। इस जत्थे में बाला, रीना, ज्योति, सोनू, और अंकिता जैसे श्रद्धालु शामिल थे, जो श्री श्याम की जयकारे लगाते हुए पैदल चल रहे थे।

श्रद्धालुओं का कहना है कि वे पिछले दस वर्षों से पैदल यात्रा कर बाबा के दरबार पहुंच रहे हैं, जो उनकी आस्था और भक्ति को दर्शाता है। मेले में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और अपने श्रद्धा भाव से बाबा के दरबार में उपासना करते हैं।

यह भी पढ़ें  दूषित पानी के विरोध में चौथे दिन धारूहेडा बाजार में चलाया हस्ताक्षर अभियान

यह मेला न केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को भी प्रदर्शित करता है। रोजाना बडी संख्या में श्रऋालु बाबा के जयकारों के साथ हाईवे से गुजर रहे है। जयकारों के चलते हाईवे भी भक्तिमय बना हुआ है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now