मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: 20 रुपये में खाद्य सामग्री की जांच, जानिए कहां और कब उपलब्ध होगी मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन

On: January 12, 2022 7:31 AM
Follow Us:

रेवाड़ी। खाद्य सामग्री की आसानी से गुणवत्ता की जांच करना अभी संभव हो गया है। इसी उद्देश्य से मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन लोगों के पास जाएगी। मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के लिए जिले में 31 जनवरी तक विभिन्न स्थानों का चयन किया गया है। जहां पर निर्धारित दिन मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन मौजूद रहेगी। कोई भी व्यक्ति आसानी से खाद्य सामग्री की जांच करवाकर उसकी गुणवत्ता का पता लगा सकता है। कुछ ही समय में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच हो पाएगी।

Haryana: करीब 5200 पदों की भर्तियां रद्द, CET पास करना अनिवार्य… जानिए क्यों

——————
यह रहेगा आगामी शेड्यूल:
दिनांक स्थान

यह भी पढ़ें  हरियाणा के रेवाडी में पांच पैक्स में खोले जाएंगे जन औषधि केंद्र, आधे रेट पर मिलेगी जेनेरिक दवाइयां, यहां देखिए लिस्ट

13 जनवरी सिविल अस्पताल, सेक्टर तीन व चार रेवाड़ी
14 जनवरी मॉडल टाउन व पुराना कोर्ट रेवाड़ी।
17 जनवरी गांव बीकानेर व गंगायचा अहीर
18 जनवरी कुतुबपुर मोहल्ला, नाईवाली चौक
19 जनवरी मोहल्ला महावीर नगर, कालाका रोड
20 जनवरी आनंदनगर, तुर्कियावास रोड
21 जनवरी मुख्य बाजार बावल
24 जनवरी मुख्य बाजार धारूहेड़ा
25 जनवरी मुख्य बाजार डहीना
27 जनवरी मुख्य बाजार खोरी
28 जनवरी नागरिक अस्पताल रेवाड़ी
31 जनवरी सिविल अस्पताल गढ़ी बोलनी

प्रॉपर्टी सर्वे पर बवाल, गुस्साए पार्षदो ने सीएम को भेजी शिकायत

 

यह भी पढ़ें  Rewari: 18 माह का कार्य, 36 माह में भी पूरा नहीं, गुस्साए लोगो ने दिया धरना

फूड सेफ्टी ऑफिसर दीपक चौधरी ने बताया कि लोगों को रिपोर्ट के लिए लंबे समय तक इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं हैं। हालांकि लोगों को खाद्य सामग्री की जांच के लिए 20 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन की टीम खाद्य सामग्री की जांच के साथ-साथ लोगों को खाद्य सुरक्षा के बारे में भी जागरूक करेगी।

चिकित्सको की 14 जनवरी को हडताल की चेतावनी: क्या हरियाणा में ESMA रोक पाएगा हडताल…

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now