मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: मौसम मे बदलाव: थोडी ली लापरवाही पड सकती है भारी

On: December 6, 2021 1:38 AM
Follow Us:

रेवाडी: मौसम में उतार चढ़ाव के चलते कभी दिन में गर्मी तो कभी ठंडक है। मौसम में बदलाव के चलते रविवार को अधिकतम तापमान में कमी आने के साथ अधिकतम 24 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले तीन दिसंबर को अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस था। दो दिसंबर को अधिकतम 19.5 और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस था। माह के पहले दिन एक दिसंबर को अधिकतम 23 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की सलाह: मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाल रोग विशेषज्ञ नवजात और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खानपान और पहनावे पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। अस्पतालों में प्रतिदिन सर्दी, खांसी, बुखार और हल्के निमोनिया से पीड़ित बच्चों को उपचार के लिए स्वजन लेकर पहुंच रहे हैं।
नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा. मदन यादव का कहना है कि आमतौर पर सर्दी का मौसम खानपान के साथ सेहत बनाने का होता है। थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो मौसमी बीमारियों के साथ डेंगू से भी बचाव किया जा सकता है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now