Rewari news: आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से मिला आश्वसन

On: January 25, 2022 10:59 AM
Follow Us:

रेवाड़ी 25 जनवरी । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन सम्बन्धित केंद्रीय श्रमिक संगठन ए आई यू टी यू सी ने 49 वे दिन भी धरना जारी रखा।धरना की अध्यक्षता यूनियन की प्रधान तारा देवी ने की जबकि संचालन सचिव कृष्णा देवी , कविता व सुमन देवी ,सुमित्रा ने किया । केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने 8 दिसंबर से ठिठुरती सर्दी में बैठी आगनवाड़ी कर्मियो के बारे में चिंता जताई और अपने पीए रवि यादव को आंगनवाड़ी कर्मियो की मांगो से संबंधित ज्ञापन लेने के लिए पार्क में भेजा और रवि यादव ने बताया की मंत्री, मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे और समाधान निकलेंगे।
26 जनवरी को बाल विकास मंत्री कमलेश डांडा को रेवाड़ी आगमन पर ए आई यू टी यू सी के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में 5 प्रतिनिधियों समेत प्रधान तारा देवी के साथ आगनवाड़ी कर्मियो की मांगो को अविलंब मानने बारे ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। बाल विकास मंत्री को ज्ञापन देने बारे उपायुक्त से बात हो चुकी है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पर्व पर आंगनवाड़ी कर्मियो का एक दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया गया। 27 जनवरी को धरना होंगा ।तालमेल कमिटी हरियाणा ने 5 फरवरी तक आंदोलन को आगे बढ़ाया जाने का फैसला लिया है। इस बारे सरकार को नोटिस भेज दिया है।
मंगलवार को धरने को ए आई यू टी यू सी के अखिल भारतीय उप प्रधान व आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के अखिल भारतीय प्रधान कॉमरेड सत्यवान ने आंगनवाड़ी कर्मियो के शानदार आंदोलन के लिए अभिनंदन किया और उन्होंने कहा सरकार 2018 में खुद के लिए गए फैसलों को लागू नहीं कर रही है ,लोकतंत्र में यह बहुत शर्म की बात है।सयुक्त किसान मोर्चा आगनवाड़ी आंदोलन में साथ है और सयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल निकट भविष्य में हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिलकर आगनवाड़ी कर्मियो की मांगो के समाधान की बात उठाएगा। कॉमरेड राजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की सरकार दमनात्मक कारवाई का रास्ता छोड़ कर बात चीत के लिए आगे आए टर्मिनेट करके , डरा धमकाकर न्याय की आवाज को रौंदा नही जा सकता,अन्यथा देश की ट्रेड यूनियन आगनवाड़ी कर्मियो के साथ आंदोलन में कूद पड़ेगी । इस मौके पर कर्मचारी नेता धनराज सिंह ने भी संबोधित

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now