रेवाड़ी: हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी मार्केट कमेटी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। चर्चा में रहे उपप्रधान दीपक मंगला की छुट्टी कर दी है। इतना ही नहीं उसकी जगह अब नवल किशोर गुप्ता को रेवाड़ी मार्केट कमेटी का नया उपप्रधान नियुक्त किया गया है। क्योंकि दीपक मंगला की नियुक्ति के तुरंत बाद ही जिला भाजपा संगठन के भीतरीघात शुरू हो गया था इसी के चलते अब ये निर्णय लिया गया है।Haryana News
नई सूची को लेकर चर्चाए: हाल में हरियाणा सरकार की ओर से जारी नई सूची के बाद यह निर्णय जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि दीपक मंगला की नियुक्ति के बाद से ही उनका लगातार विरोध चल रहा था। इसी के कारण उनको पद की शपथ नहीं दिलाई गई थी।Haryana News
क्योकि दीपक मंगला को करीब दो माह पहले हरियाणा सरकार द्वारा रेवाड़ीHaryana News मार्केट कमेटी का उपप्रधान नियुक्त किया गया था। उसी समय अनिल सैनी को मार्केट कमेटी का प्रधान बनाया गया था।
बिना शपथ ग्रहण के ही दीपक मंगला की छुट्टी । बिना शपथ दिलाई हटाने को लेकर ये राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। इसी तरह से पहले अटेली क्षेत्र में भी मार्केट कमेटी की नियुक्तियों को लेकर इसी तरह का विवाद सामने आ चुका है, जहां विरोध के चलते सरकार को अपने निर्णय में बदलाव करना पड़ा था।Haryana News
जानिए कौन बना उप्रपधान: रेवाड़ी मार्केट कमेटी की उपप्रधान की जिम्मेदारी नवल किशोर गुप्ता को सौंपने को दी है। मार्केट कमेटियों की नियुक्तियां केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि संगठनात्मक संतुलन से भी जुड़ी होती हैं। ऐसे में रेवाड़ी में हुआ यह बदलाव आने वाले समय में जिला राजनीति पर भी असर डाल सकता है।Haryana News

















