रेवाड़ी: रेवाड़ी झज्जर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की डेड बोडी बरामद हुई है। उसकी मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। मृतक की शिनाख्त महेंद्रगढ़ निवासी रौनक (35) के रूप में हुई है।इंतजार खत्म: रेवाड़ी में जनवरी में शुरू होगा इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन कार्य, 170 बस एक साथ हो सकेंगी चार्जिंग

सुबह GRP को सूचना मिली की स्टेशन से कुछ दूर आगे दिल्ली रेलमार्ग पर शहर के झज्जर रोड ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति की डेड बोडी पड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक पर शव पड़ा मिला। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था।Railway News: जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर सहित छह रूटों की 100 ट्रेने होगी रद्द, जानिए क्यों
हादसे की सूचना रौनक के परिजनों को दे दी गई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

















