Rewari: महाबीर मसानी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

On: April 14, 2024 6:02 PM
Follow Us:

कांग्रेसी नेता बोले-बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर
Rewari: भारत के संविधान के जनक, चिंतक, समाज सुधारक और दलित वर्गों के लिए आवाज उठाने वाले (Baba Saheb) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर रविवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महाबीर मसानी (Mahabir Masani)ने अपने समर्थकों के साथ रेवाड़ी शहर के अंबेडकर चौक पर पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

महाबीर मसानी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण
महाबीर मसानी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

इस मौके पर महाबीर मसानी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए महाबीर मसानी ने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।

उन्होंने विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत किया। साथ ही सभी महिलाओं और पुरुषों को अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। महाबीर मसानी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा बाबा साहब ने समाज में मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की भी वकालत की। हम सभी को बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now