Rewari: आधे घंटे हुई बरसात ने नपा की खोली पोल !

On: June 27, 2024 10:28 AM
Follow Us:

Rewari: रेवाड़ी में बुधवार शाम शाम के महज आधे घंटे हुई बरसात ने नपा के विकास कार्यो की पोल खोल दी है। हर साल नालो की मरम्मत व सफाई के लिए लाखों रूपए खर्च करने के बावजूद जलभराव निजात नहीं मिली है। थोडी देर हुई बारिश ने प्रशासन के रोगतें खडे कर दिए है।

बारिश से गर्मी से राहत

लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में तो गिरावट तीन-चार दिनों से दर्ज की जा रही थी। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शाम के समय बरसात होने के बाद तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली।

BARISH ALERT

सिर्फ कागजों में सफाई: फिलहाल तो आधा धंटा बारिश में ही ये हाल है। आगे मनूसन में आने वाली बारिश से क्या हाल होगा।

शहर के नालों की सफाई भी उचित तरीके से नहीं हो पाई है। इससे आधा घंटे में ही बरसाती पानी जमा हो गया। नालों की सफाई अधूरी होने की वजह से जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है।

नगर पालिका की तरफ से कोई भी तैयारी अभी नहीं की गई है। इस वजह से मानसून के समय में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ सकता है।

 

जानिए आगे कैसे रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी। लोगों को गर्मी से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। किसानों को भी इस बारिश से फायदा होगा, क्योंकि किसान बरसात का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now