Rewari को मिला लंबी कंटेनर ट्रेन का तोहफा, जानिए क्या होगा फायदा ?

On: March 14, 2024 1:31 PM
Follow Us:

Rewari : हरियाणा के रेवाडी (Rewari) को केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ा तोहफा मिला। न्यू रेवाड़ी स्टेशन पर लंबी कंटेनर ट्रेन को रेवाड़ी से गुजरात के अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (PM Modi) ने 85 हजार करोड़ से ज्यादा की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम को लेकर 674 स्टेशनों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इंफ्रास्ट्रक्चर में आज जिस प्रकार से भारत प्रगति कर रहा है यह मोदी सरकार की देन है। रेवाड़ी में भी चारों तरफ विकास हुआ है।

Haryana news: सीएम नायब सिंह के खिलाफ HC में याचिका दायर, जानिए क्या है पूरा मामला

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान, रेवाड़ी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील मूसेपुर, मुकेश कापड़ीवास सहित अन्य स्थानीय नेता पहुंचे। इधर, रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली पहुंची तथा अध्यक्षता जिला महामंत्री सत्यदेव यादव ने की।

वक्ताओं ने कहा कि सड़कों के विकास के साथ-साथ रेल मार्ग का विकास (PM Modi)  रेवाड़ी की प्रगति में सहायक बना है। 152 डी, द्वारका एक्सप्रेस-वे तथा रेवाड़ी के आसपास बने हुए हाइवे विकास का प्रमाण हैं। हरियाणा को पांच वंदे भारत ट्रेन मिली हैं।

Haryana News: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा कें चुनाव संपन्न, रेवाडी के सुनील बने कोषाध्यक्ष

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल और सुनील ग्रोवर तथा सोमदत्त प्रधान के साथ सत्यनारायण शर्मा और रमेश चंद्र मीणा एडीएसटीई, गौरव कुमार डीएमओ, राजकुमार शर्मा डीसीएमआई व सीपी यादव स्टेशन अधीक्षक भी उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now