Haryana News: रेवाड़ी: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। शनिवार को कोसली, बेरली और नांगल मूंदी बाजार में व्यापक जांच की गई। विभागीय टीम ने बाजार क्षेत्रों में फास्ट फूड और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग की पुष्टि की।Haryana News
टीम ने चलाया अभियान’ जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक रेवाड़ी नितिश कुमार सिंघला ने होटल और फास्ट फूड संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे केवल व्यावसायिक गैस कनेक्शन का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।Haryana News
30 सिलेंडर किए जब्त: टीम की कार्रवाई के दौरान कुल 30 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें 13 सिलेंडर बेरली बाजार और 17 सिलेंडर कोसली बाजार से बरामद हुए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ एस.पी. मेहता के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में सब इंस्पेक्टर जयबीर, सप्लाई इंचार्ज रविंदर यादव, जितेंद्र यादव, सतेंद्र और अमित यादव शामिल रहे।Haryana News
मची अफरा तफरी: जैसे ही टीम होटलों पर चैकिंग के लिए पहुंची तो अफरा तफरी मच गई। ट करें। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक रेवाड़ी नितिश कुमार सिंघला भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।Haryana News

















