मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: प्रबुद्ध जनसम्मेलन संपन्न: स्वाभिमान को भाजपा ने किया ऊंचा : राव इंद्रजीत सिंह

On: June 21, 2023 5:30 PM
Follow Us:

हरियाणा: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि चाहे मोदी सरकार हो या इससे पहले अटल सरकार, भाजपा की सरकारों ने देश के स्वाभिमान को ऊंचा किया है। उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे भाजपा की रीति-नीतियों कोे जनता तक ले जाएं।

IMG 20230621 WA0185 11zon
महाजनसंपर्क अभियान का हुआ समापन

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर महाजननसंपर्क अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी जिला रेवाड़ी द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन पीडब्लूएडी रेस्ट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें  हरियाणा के किस शहर मेंं शुरू हुआ Automatic Toll Plaza, जानिए दूसरा कहां बनेगा ?

जिसमे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रहे । जिसमे विशेष रूप से सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल तथा कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मौजूद रहे। इस प्रबुद्धजन सम्मेलन में डॉक्टर, प्रोफेसर, शिक्षक, सीए, अधिवक्ता, प्रमुख उद्योगपति, प्रमुख व्यापरी, समाज समितियों के प्रमुख, प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

IMG 20230621 WA0181 11zon
भारतीय जनता पार्टी जिला रेवाड़ी द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन पीडब्लूएडी रेस्ट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

राव् इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो अपनी सरकारों के कार्यकाल का लेखा-जोखा हर साल जनता के बीच रखती है तथा प्रबुद्ध नागरिकों से सुझाव लेकर उसका समाधान करती है।

यह भी पढ़ें  हेडमास्टर कलेक्टर सिंह चौहान की 5 वीं पुण्य तिथि पर मूँदी में हुआ प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम 
9 साल बेमिसाल पुस्तक की भेंट

जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने उपस्थित सभी प्रबुद्ध लोगो का धन्यवाद करते हुए “मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल” नामक पुस्तक भी सभी को भेंट की।रेवाड़ी महेंद्रगढ़ रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील मुसेपुर, जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा तथा अशोक मुदगील भी उपस्थित रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now